फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled scarves trample three, one dead

अनियंत्रित स्कार्पियों ने तीन को रौंदा, एक की मौत

Mon, 17 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled scarves trample three, one dead
मेंहनगर। मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर स्थित भोर्रमपुर गांव के पास रविवार की देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क किनारे टहल रहे तीन युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दोनों युवकों के साथ ही पिटाई से घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव शाम सात बजे जैसे ही गांव भोरमपुर पंहुचा परिजनों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजे की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर एसपी सिटी पंकज पाण्डेय, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी, सीओ लालगंज, तहसीलदार पवन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मेंहनगर के सात ही रानी की सराय, सिधारी, मेहनाजपुर, देवगांव और महिला पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई करने और इंश्योरेंस का पैसा दिलाने का आश्वासन देकर 2.30 घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

मेंहनगर से एक स्कार्पियो में सवार होकर कुछ लोग विजयीपुर गांव जा रहे थे। अभी स्कार्पियो भोर्रमपुर गांव के पास ही पहुंची थी कि अनियंत्रित हो गई। उसी समय गांव निवासी 24 वर्षीय रमेश पुत्र ईश्वरकांत, 30 वर्षीय जगमोहन पुत्र अलगू और 20 वर्षीय शिवरतन पुत्र सुभाष घर से बाहर निकल कर सड़क किनारे टहल रहे थे। अनियंत्रित स्कार्पियो इन तीनों को रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जगमोहन व शिवरतन गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे स्कार्पियो का स्थानीय लोगों ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद चालक की जम कर पिटाई कर अधमरा कर दिया। इस बीच सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को किसी तरह ग्रामीणों के छुड़ा कर अस्पताल भेजा। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को भी अस्पताल भेजा गया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक व घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी। वहीं ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। एसएचओ द्विजेंद्र सिंह ने एसडीएम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तहसीलदार पवन कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को पांच लाख व घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed