फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Umesh Pal Murder Azamgarh SP anurag arya visit martyr Gunner house RS 50 lakh transferred

Umesh Pal Murder: शहीद गनर संदीप के घर पहुंचे आजमगढ़ SP, परिजनों के खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर

Thu, 02 Mar 2023 05:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Mar 2023 05:43 PM IST
सार

आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य प्रयागराज में शहीद हुए गनर संदीप निषाद के परिजनों से मिलने के लिए उनके पैतृक गांव बिसईपुर एक बार फिर से पहुंचे। संदीप के पिता को शासन के द्वारा मुआवजे के रूप में खाते में ट्रांसफर की गई 50 लाख की धनराशि के कागजात सौंपे।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Azamgarh SP anurag arya visit martyr Gunner house RS 50 lakh transferred
आजमगढ़ के बिसईपुर गांव पहुंचे एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए गनर संदीप निषाद के परिजनों से गुरुवार को दूसरी बार मिलने के लिए आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संदीप के पिता संतराम निषाद को मुआवजे के रूप में खाते में ट्रांसफर की गई 50 लाख रुपये की धनराशि के कागजात सौंपे। इस दौरान गनर संदीप के गांव बिसईपुर के ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शासन द्वारा 50 लाख रुपये मुआवजा धनराशि दी गई है। इसमें 10 लाख रुपये माता-पिता के भरण पोषण के लिए और 40 लाख रुपये शहीद संदीप की पत्नी रीमा को दिया गया है। जिन खातों में धनराशि ट्रांसफर की गई है उनके सारे डॉक्यूमेंट फाइल में परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


परिवार की मांग थी उनके घर तक आने का रास्ता नहीं है। उनकी मांग पर रास्ता बनाने का भी काम शुरू हो गया है। दो दिन पहले भी आजमगढ़ एसपी बिसईपुर गांव पहुंचे थे। अपने मोबाइल से उन्होंने संदीप निषाद के पिता की डीजीपी से बात कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बेहद गरीबी में बीता था बचपन

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के बिसईपुर गांव निवासी संदीप निषाद (26 ) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी एक बहन भी है। संदीप का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता था। पिता संतराम निषाद खेती-किसानी करते थे। परिवार में केवल संदीप ही सरकारी नौकरी में थे। वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुई और 2021 में संदीप का विवाह हुआ। अभी उनके बच्चे भी नहीं हैं।

मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं परिजन

Umesh Pal Murder Azamgarh SP anurag arya visit martyr Gunner house RS 50 lakh transferred
गनर संदीप निषाद - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को बिसईपुर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि संदीप के परिवार के पास अपना कोई आवास नहीं था जिसके लिए आवास की स्वीकृति करा दी गई है। परिवार की जो भी समस्याएं हैं, शासन-प्रशासन त्वरित गति से परिजनों तक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। परिजन प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं जिस पर कप्तान ने उनका संदेश शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

शुरू हुआ रास्ते का निर्माण

जिला और तहसील प्रशासन के प्रयास पर गांव के लोगों के सहयोग, सामंजस्य व प्रशासन की अपील पर शहीद गनर संदीप निषाद के घर तक जाने के लिए सड़क का निर्माण भी शुरू हो गया है। गांव के करीब चार परिवारों की जमीन मार्ग निर्माण में जाएगी। पीडब्ल्यूडी से 200 मीटर मार्ग लगभग चार से पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। ग्राम प्रधान शक्ति सिंह ने बताया कि दो से ढाई मीटर खड़ंजा पहले ही था। जिसे अब दोनों और से एक-एक मीटर बढ़ाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी से 200 मीटर सड़क का निर्माण होगा। आगे संदीप के घर तक इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed