{"_id":"6aea317b0656c387760890b6","slug":"ulama-gave-the-message-of-education-in-the-centenary-session-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159922-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शताब्दी इजलास में उलमाओं ने दिया शिक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शताब्दी इजलास में उलमाओं ने दिया शिक्षा का संदेश
विज्ञापन
अजीमुश्शान सद्साला इजलास दस्तारबंदी व संगे बुनियाद कार्यक्रम में मंच पर मौजूद उलेमा । स्रोत-आयो
इब्राहिमपुर गांव स्थित मदरसा अरबिया फैजुल ओलूम में सोमवार की रात शताब्दी इजलास और दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज तिलावत-ए-कुरआन पाक से हुआ।
इसके बाद जमील खैराबादी ने नात-ए-पाक पेश की। कार्यक्रम के अंत में मदरसे से शिक्षा पूरी करने वाले 47 छात्रों की दस्तारबंदी कर उन्हें सम्मानित किया गया।
दारुल उलूम देवबंद से आए मौलाना अशरफ अब्बास ने कहा कि बच्चों को नेक बनाने के लिए उन्हें बुराइयों से दूर रखना और हलाल रोजी से उनका पालन-पोषण करना जरूरी है।
मदरसों में दीनी तालीम के साथ बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने की शिक्षा भी दी जानी चाहिए, ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा कर सकें।
विज्ञापन
मौलाना हबीबुल्ला मदनी ने कहा कि मदरसे का सौ साल का सफर इसकी शैक्षिक उपलब्धियों का प्रमाण है। इल्म सबसे बड़ी दौलत है और समाज में शिक्षा के प्रसार में मदरसों की अहम भूमिका है। नए भवन में प्रारंभिक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा के साथ क्षेत्र के बच्चों और बच्चियों को पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद यासिर ने की और संचालन मोहम्मद जमीरुद्दीन कासिमी ने किया। इस दौरान प्रबंधक मौलाना मोहम्मद मोअज्जम अली, सपा विधायक अखिलेश यादव, हाजी जमाल अहमद, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद अली, अब्दुल्ला अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।