फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ukeri Azamgarh culture canvas

कैनवास पर उकेरी आजमगढ़ की संस्कृति

Mon, 22 Feb 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ukeri Azamgarh culture canvas
नगर के सिधारी क्षेत्र स्थित एक मैरेज हाल में आजमगढ़ फाइन आर्ट सेंटर और पूर्वांचल विकास आंदोलन द्वारा आयोजित दो दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। समापन पर अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र और पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने कलाकारों में प्रमाणपत्र का वितरण कर उत्साहवर्धन किया। कलाकारों ने कैनवास पर आजमगढ़ की संस्कृतियों को उकेरा।
विज्ञापन


फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डा. लीना मिश्रा ने पेंटिंग के विविध पक्षों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आजमगढ़ की सांस्कृतिक धरोहरों को कैनवास पर उकेरकर संस्था के कलाकार सुखद अनुभूति कर रहे हैं। प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में ऑयल पेंटिंग, एक्लेरिक, मधुबनी, वार्ली, फैब्रिक, स्क्रैचिंग, चारकोल आदि पेंटिंग प्रस्तुत की गई। बेडशीट पेंटिंग में मॉर्डन आर्ट, मधुबनी, फ्लोरल, चाइनीज फीगर को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में आजमगढ़ फाइन आर्ट सेंटर की 23 महिला कलाकारों ने 65 कृतियों को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों का स्वागत दयाशंकर सिंह और सिद्धार्थ सिंह ने किया। समापन सत्र में प्रदर्शनी के आयोजन मंडल के सदस्य प्रवीण सिंह के भाई के निधन पर शोक व्यक्त जताया गया। इस मौके पर डा. माधुरी सिंह, डा. भक्तवत्सल, डा. कौशलेंद्र मिश्र, अंबरीश पांडेय, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. पीयूष सिंह यादव आदि उपस्थित थे।


प्रदर्शनी में अलका सिंह, अंकिता सिन्हा, अंकिता श्रीवास्तव, दीप शिखा राय, जया गौड़, ज्योति अग्रवाल, लीना मिश्रा, नेहा श्रीवास्तव, पूनम सिंह, प्रियंका अस्थाना, रजिया, ऋषिका अग्रवाल, सदफ बेग, साक्षी पांडेय, सलोनी अग्रवाल, शिवांगी, सृष्टि तिवारी, श्रेया, श्वेता, स्मृति, सीधी सिंघल, सुषमा सिंह, तृप्ति जायसवाल की पेंटिंग लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed