फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UGC Uproar over act protests slogans raised against central government memorandum submitted to dm Azamgarh

UGC: अधिनियम को लेकर उबाल...किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी; आजमगढ़ में डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 29 Jan 2026 07:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 07:01 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में यूजीसी अधिनियम को वापस करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा के मंदिर को जातिगत राजनीति में बांटना चाहती है।

विज्ञापन
UGC Uproar over act protests slogans raised against central government memorandum submitted to dm Azamgarh
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: उच्च शिक्षण संस्थानों में लाए गए यूजीसी के समानता के अवसर अधिनियम-2026 के विरोध में बृहस्पतिवार को आक्रोश दिखा। आक्रोशित लोग शहर में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


यूजीसी के नए अधिनियम विरोध में सुबह से ही बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग वेस्ली इंटर कॉलेज में इकट्ठा होने लगे थे। यहां से हाथों में रोल बैक की तख्तियां लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पुलिस लाइन के समक्ष भी रुककर आक्रोशित लोगों ने जमकर किया। यहां से होकर वे डीएम कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के बाहर लोगों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा के मंदिर में भी जातिवादी राजनीति का बीज बो रही है। कहा कि यह काला कानून सवर्ण छात्र-छात्राओं के विपरित है। ऐसे कानून से हमेशा डर के साए में सवर्ण छात्र-छात्राओं को रहना होगा। किसी एक शिकायत पर सवर्ण छात्र-छात्राओं पर मुकदमे दर्ज होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार्रवाई की मांग

इस अधिनियम में जांच का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। हुंकार भरी कि इस अधिनियम को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कलेक्ट्रेट के सामने आधे घंटे तक लोग केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने अभी तक सवर्णों का समर्थन देखा है, अब उसे विरोध भी झेलना पड़ेगा। कहा कि अगर यह कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती है तो यह आक्रोश और उग्र होगा। 

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जुटे सभी लोगों ने एक स्वर में विरोध किया। कहा कि केंद्र सरकार का ऐसा तानाशाह रवैया किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में विनीत सिंह रिशु, अविनाश सिंह बंटी, समर सिंह, विपिन सिंह, दीपू राय, अभिषेक उपाध्याय, अमन उपाध्याय, शुभम सिंह आदि शामिल रहे।

जब डीएम कार्यालय पहुंच गए आक्रोशित युवा
कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां एसडीएम सदर ने ज्ञापन लिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। जैसे ही एसडीएम ने ज्ञापन लिया, वैसे पुलिस भी निश्चिंत हो गई कि अब वे चले जाएंगे। इधर दर्जनों की संख्या में युवा कलेक्ट्रेट में घुस गए और डीएम कार्यालय की तरफ कूच कर गए। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे। तुरंत गेट बंद किया गया और आक्रोशितों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed