फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths died in train and hospital

Azamgarh News: ट्रेन और अस्पताल में दो युवकों की मौत

Thu, 12 Jun 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in train and hospital
बलरामपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी दिनेश यादव (32) बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सिधारी के एक निजी हॉस्पिटल में टाइल्स लगाने का काम करने गए थे। उनके भाई बृजेश ने बताया कि हॉस्पिटल से गांव के एक युवक को फोन पर सूचना मिली कि दिनेश की तबीयत खराब हो गई है। जब परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो पता चला कि दिनेश को पास के एक अन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां पहुंचने पर परिजनों को दिनेश मृत मिला। बृजेश ने बताया कि हॉस्पिटल में कोई भी घटना के बारे में किसी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। दिनेश एक पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। सिधारी थाना प्रभारी शशि चंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन में मृत मिला युवक
कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव निवासी लल्लन निषाद (32) बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में मृत मिले। ट्रेन के स्टाफ ने सफाई के दौरान लल्लन को मृत देखा और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी बीबी राजभर ने बताया कि लल्लन दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। जीआरपी ने प्रारंभिक जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed