{"_id":"60cb88e28ebc3e7c6912ac2d","slug":"two-youths-arrested-for-kidnapping-teenager-azamgarh-news-vns5953915188","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने वाले चढ़े हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने वाले चढ़े हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले दो अभियुक्त बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। भगाई गई किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बरदह थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री को दो युवक बहला-फुसला कर भगा ले गए हैं। उसने तहरीर में विजय बिंद व अमित बिंद को नामजद भी किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के साथ ही किशोरी की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बहला-फुसला कर किशोरी को भगाने वाले जिवली मोड़ पर मौजूद है। उनके साथ एक किशोरी भी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही दोनों युवक भागने का प्रयास किए, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम विजय बिंद व अमित बिंद बताया। साथ में मौजूद किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं दोनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि किशोरी के कहने पर वे उसे 15 जून की रात आठ बजे भगा ले गए थे और अपनी रिश्तेदारी में रखे थे। यहां से उसे लेकर लुधियाना जाने की योजना थी। इसके पूर्व ही वे पकड़े गए।