{"_id":"6aa599d7476d9b668904222b","slug":"sahakar-bharatis-two-day-training-workshop-begins-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-157002-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सहकार भारती का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सहकार भारती का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू
विज्ञापन
सहकारी भारती के अभ्यास वर्ग में अतिथि को सम्मानित करते लोग। स्रोत-संगठन
सहकार भारती, उप्र की ओर से हरबंशपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ सहकार गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में आजमगढ़, मऊ और बलिया सहित विभिन्न जिलों से पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सहकार भारती के गठन की आवश्यकता, संगठन के उद्देश्य तथा अभ्यास वर्ग में आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों दिन पूरा समय देकर विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं जानकारी को ग्रहण करने की अपील की।
अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सहकार भारती का संगठनात्मक ढांचा, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता निर्माण विषय पर मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय सह-प्रमुख आईटी प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार ओझा ने “प्रकोष्ठों की संगठनात्मक दक्षता से कार्यकर्ता निर्माण एवं आर्थिक उन्नयन विषय पर विचार रखे।
तृतीय सत्र में प्रदेश सह-संगठन प्रमुख विजय कुमार पाण्डेय ने “संस्थाओं का प्रबंध एवं निर्वाचन” विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद चतुर्थ सत्र में गटशः बैठक का आयोजन किया गया। विभाग प्रमुख राजेन्द्र नाथ पाठक ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रमुख पैक्स प्रकोष्ठ बृजेश कुमार सिंह, डीसीएफ मऊ के चेयरमैन विजय नारायण शर्मा, निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ रामआसरे राय, प्रदेश सह-प्रमुख उपभोक्ता प्रकोष्ठ शिवगोविंद सिंह, प्रदेश सह-प्रमुख विपणन बृजेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।