{"_id":"5854303d4f1c1be85164991a","slug":"two-women-missing-in-the-auto-reflex-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में आॅटो पलटा दो महिलाएं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में आॅटो पलटा दो महिलाएं लापता
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
लापता महिलाओं के रोते-बिलखते घरवाले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे में रास्ता न दिखने से सवारियों से भरा एक आटो शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव के पास नहर में पलट गया। लोगों को शोर सुन कर पहुंचे ग्रामीणों ने आटो चालक समेत पांच लोगों को बचा लिया पर दो महिलाओं का पता नहीं चला। देर शाम तक उनकी तलाश की जा रही थी। आटो सवार जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। सभी लोग चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में वोट डालने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे।
अतरौलिया थाने के कमालपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद (48) उसकी पत्नी रीता देवी (45), बेटा प्रमोद कुमार (20), कोठवा जलालपुर गांव निवासी सुशीला देवी (35) पत्नी मुन्नीलाल, इनकी बेटी अंतिमा (6) तथा भानेपुर गांव निवासी कौशल्या देवी (40) पत्नी अयोध्या प्रसाद सभी लोग चंडीगढ़ में रहते हैं। शुक्रवार की अल सुबह आटो रिजर्व कर ट्रेन पकड़ने के लिए जौनपुर के शाहगंज स्टेशन के लिए रवाना हुए। आटो अंबेडकर नगर जिले के बघौजा गांव निवासी पूर्णमासी निषाद (32) चला रहा था।
घने कोहरे की वजह से चालक को रास्ता ठीक तरह से दिख नहीं रहा था। आटो अहरौला क्षेत्र के गौरी गांव के पास पहुंचा कि शारदा सहायक खंड की नहर में पलट गया। यात्रियों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सुरेश, रीता देवी, प्रमोद कुमार, अंतिमा और आटो चालक पूर्णमासी निषाद को बचा लिया जबकि सुशीला और कौशल्या का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पांचों घायलों को अस्पताल भेजने के बाद नहर का पानी रुकवा कर जगह जगह दोनों महिलाओं की तलाश करवाई पर देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।