फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two vicious thieves caught in the encounter, six stolen bikes recovered

मुठभेड़ में दो शातिर चोर चढ़े हत्थे, चोरी की छह बाइक बरामद

Thu, 15 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two vicious thieves caught in the encounter, six stolen bikes recovered
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस के हत्थे बाइक चोरी करने वाले दो चोर मुठभेड़ के दौरान लग गए। पुलिस ने उनके निशानदेही पर चोरी की छह बाइक, कटे हुए दो पहिया वाहनों के भारी मात्रा में पार्ट व तमंचा-कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली पुलिस वांछितों की तलाश में गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक से जिवली की तरफ से गोसाईगंज बाजार की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम जिरिकपुर मोड़ पर पहुंच कर वाहन चेकिंग करने लगी। एक व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया, इस पर पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम जितेंद्र यादव पुत्र विशेसर यादव निवासी कुड़ियर थाना बरदह बताया। मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक मिली। वह बरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथी पिंटू सेठ पुत्र रामनाथ निवासी श्रीकांतपुर थाना कोतवाली देवगांव के साथ मिल कर बाइक चोरी करता है। जो बाइक मिली है वह चोरी की है और उसे पिंटू के घर लेकर जा रहा था। वहां कुछ चोरी की बाइक बेचने व काटने के लिए रखी हुई है। इस सूचना पर पुलिस पिंटू सेठ के घर पहुंची और पांच बाइक व भारी मात्रा में कटे हुए बाइकों के पार्ट बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने पिंटू सेठ को भी गिरफ्तार कर लिया। देवगांव कोतवाली पुलिस की इस सफलता पर एसपी ने टीम को 10 हजार का पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed