फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two vicious handcuffers who robbed passers-by

राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो शातिर चढ़े हत्थे

Tue, 09 Feb 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two vicious handcuffers who robbed passers-by
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस के हाथ सोमवार की सुबह उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गई जब शहर के हाफिजपुर क्षेत्र से दो शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों अपराधी राहगीरों से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इनके पास से पुलिस ने तमंचा व बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि राहगीरों से लूट व छिनैती करने वाले दो शातिर अपराधी हाफिजपुर चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास मौजूद है। इस सूचना पर बलरामपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार मिश्र मय दल बल मौके पर पहुंच गए। मौके पर दो युवक खड़े दिखाई दिए जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रविवार को दोनों ने बलरामपुर पीएसी कैंप स्थित मोड़ पर एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। पूछताछ में ही दोनों बदमाशों ने अपना नाम वीरेंद्र कुमार पुत्र जिलेदार यादव व अमरजीत पुत्र नंदलाल निवासी फत्तेपुर थाना दीदारगंज बताया। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed