फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sweepers found absent from duty, sought clarification

ड्यूटी से अनुपस्थित मिले दो सफाईकर्मी, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 18 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two sweepers found absent from duty, sought clarification
आजमगढ़। जिला पंचायतीराज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को हरैया ब्लाक के सुरदहपार एवं प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात दो सफाईकर्मी अनुपस्थित पाए गए। डीपीआरओ ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब देने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव सोमवार को हरैया ब्लाक के सुरदहपार गांव में गए थे। वह गांव व प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किए। निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम पंचायत सुरदहपार में सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा बनाए गए रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत सुरदहपार में सफाइकर्मी हरिकेश यादव व योगेंद्र द्वारा साफ-सफाई की जानी थी। उनकी ड्यूटी वहां लगाई गई थी। जबकि इसकी सूचना सफाईकर्मियों को पूर्व में भी दी गई थी लेकिन वह ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। सफाइकर्मियों ने इसकी सूचना भी पहले किसी को नहीं दी। जिसे लेकर डीपीआरओ ने दोनों सफाइकर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तीन दिन के अंदर उचित जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed