{"_id":"61d1e771e5be9b200a1c56ba","slug":"two-sides-clashed-over-a-trivial-matter-nine-injured-azamgarh-news-vns631253776","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में रविवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडा से हमला किया गया। नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स व अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
अंजान शहीद गांव के दलित बस्ती निवासी दुर्जन के घर धान की कुटाई होनी थी। गांव का ही मुमताज अपनी धान कूटने की मशीन लेकर दुर्जन के घर जा रहा था। रास्ते में दलित बस्ती निवासी अरविंद ने मुमताज से कहा कि बिजली के गए तार को बचा कर मशीन लेकर जाना। इसपर मुमताज ने कहा कि उसने तार बचाने का ठीका नहीं लिया है। इसी बात को लेकर अरविंद व मुमताज में कहासुनी हो गई। मुमताज ने अपने घर पर फोन कर दिया तो कुछ ही देर में उसके घर के छह लोग बाइक से लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। मुमताज पक्ष के लोगों ने अरविंद के साथ ही उसके घर के लोगों पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में अरविंद(25) , धर्मेंद्र (40), संजय (30), लीलावती(55), सीमा (16), भीम (17), श्यामलाल (26), प्रहलाद (50) व विजय (17) घायल हो गए। मारपीट की जानकारी होते ही जीयनपुर कोतवाली के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व सीओ महेंद्र शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। सभी घायलों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया जहां धर्मेंद्र की हालत गंभीर है। घटना के बाद हमलावर मौके से भागे हुए हैं।
मामले में एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने कहा कि फिलहाल घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में मारपीट, पांच घायल
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रामकबूलपुर गांव में शनिवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से 45 वर्षीय रामकेश पत्र जीयूतबंधन, 22 वर्षीया माधुरी पत्नी देवेंद्र, 40 वर्षीया आशा देवी पत्नी रामकेश, 14 वर्षीया राधा पुत्री रामकेश व 23 वर्षीया सुमन पत्नी हरेंद्र घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां रामकेश की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
- मनोज गोंड