फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sanitation workers suspended for negligence in election duty

Azamgarh News: दो सफाईकर्मी निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबित

Mon, 01 Dec 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two sanitation workers suspended for negligence in election duty
आजमगढ़। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग देने के लिए सभी सफाईकर्मियों को पूर्व में निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद दो सफाईकर्मियों को लापरवाही और निर्वाचन कार्य में सहयोग नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ पवन कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत लेदौरा में तैनात सफाईकर्मी प्रमोद कुमार भारती को बीएलओ के सहयोग के लिए लगाया गया था। उप जिलाधिकारी की ओर से निरीक्षण के दौरान वह ग्राम पंचायत में अनुपस्थित मिले। सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से जानकारी देने के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

ऐसे में बीएलओ कार्य में सहयोग न करना व अनुशासनहीन पर उन्हें तत्कालिक प्रभाव से निलंबित करते हुए लेदौरा ग्राम पंचायत से संबद्ध किया गया।
जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत अहिरौला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें तीन सप्ताह के भीतर आरोपपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चुमकुनी में तैनात सफाईकर्मी सरिता राजभर भी बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं, जबकि वह उपस्थिति रजिस्टर अपने पास रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ को सहयोग न करने और निर्वाचन कार्य की अवहेलना करने पर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए ग्राम पंचायत चुमकुनी से संबद्ध किया गया है। इस मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिलरियागंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें तीन सप्ताह के अंदर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed