फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people died in road accidents

Azamgarh News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Thu, 27 Nov 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
बलरामपुर। अलग-अलग हादसों में दो व्यक्ति की मौत हो गई। अतरौलिया के अमारी में खेत जोतते समय चालक रामअचल ट्रैक्टर से गिर गया तो वहीं रौनापार के दाम महुआ में दूध बेंचकर घर जा रहे रामानंद यादव को कार ने टक्कर मार दी। हादसों में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी 38 वर्षीय रामअचल की मंगलवार की रात ट्रैक्टर से गिरकर चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सभाजीत वर्मा के ट्रैक्टर से उन्हीं का खेत जोत रहे थे। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ, इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक रामअचल अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों सहित बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। वह पेशे से ड्राइवर थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उठाते थे। वहीं, रौनापार थाना क्षेत्र के दाम महुला गांव निवासी 57 वर्षीय रामानंद यादव की मंगलवार की रात कार की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामानंद दूध बेचकर पैदल घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे महुला पुलिस चौकी के पास हुई। रामानंद जैसे ही चौकी के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रात करीब 9.30 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक रामानंद एक पुत्र के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed