{"_id":"67f77a45b41570e0f6098c26","slug":"two-people-died-due-to-lightning-in-azamgarh-mourning-in-family-accident-while-working-in-field-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आफत: आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत, खेत का काम छोड़ भागे लोग; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आफत: आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत, खेत का काम छोड़ भागे लोग; मची चीख-पुकार
Thu, 10 Apr 2025 01:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:29 PM IST
सार
सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। खेत में काम करते वक्त यह दर्दनाक हादसा होते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोग काम छोड़ अपने-अपने घरों की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
मृतक जाकिर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के अहरौला व सरायमीर थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो की मौत हो गई। अहरौला में युवती की तो सरायमीर में वृद्ध की मौत हुई है। मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के रेडहा गावं निवासी संजू (23) भूसा लेकर अपनी मां के पास से कुछ कदम दूर ही पहुंची थी कि अचानक बिजली गिरी। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गई। अपनी बेटी को इस हाल में देखकर मां जोर-जोर से चीखने लगी।
विज्ञापन
आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और संजू को तुरंत अहरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। इस घटना से उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है। वहीं सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर बाजार में बिजली गिरने से दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरिडीह गांव निवासी जाकिर (65) की मौत हो गई। वह नोनारी कंकाली बस्ती में अपनी बेटी के यहां गया था।