{"_id":"66db5a2363e420e1bc01bc47","slug":"two-people-crushed-by-four-wheeler-due-to-old-rivalry-azamgarh-news-c-20-vns1053-719090-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुरानी रंजिश में दो लोगों को चार पहिया वाहन से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुरानी रंजिश में दो लोगों को चार पहिया वाहन से रौंदा
विज्ञापन
अतरौलिया (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के अतरौलिया बाजार में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति ने दो लोगों को चार पहिया वाहन से रौंद दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही लोग आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। मामला दो समुदायों का होने के कारण प्रशासन ने चार थानों की पुलिस के अलावा पीएसी और क्यूआरटी के जवानों की तैनाती कर दी है। आरोपी के घर पर भी पुलिस वालों को तैनात कर दिया गया।
अतरौलिया बाजार निवासी तेरस सोनकर (55) और प्रकाश चौरसिया (45) अतरौलिया स्थित पश्चिम पोखरे से घर की तरफ आ रहे थे। बाजार निवासी दाऊद से तेरस सोनकर की पुरानी रंजिश है। दोनों को आते देखकर दाऊद ने चार पहिया वाहन से धक्का मार दिया। इससे तेरस और प्रकाश गिर गए। आरोप है कि इसके बाद दाउद ने कार पीछे करके दोनों को रौंद दिया। फिर वह कार लेकर फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अतरौलिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार के लोग दाऊद के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ किरण पाल सिंह और चार थानों की पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए बाजार में चार थानों की पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी के जवानों की तैनाती कर दी गई। दाऊद के घर पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
कोट...
अतरौलिया में हुई घटना में एक पक्ष सोनकर तो दूसरा पक्ष मुस्लिम समुदाय से है। देखने पर यह दुर्घटना प्रतीत होती है। एक पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में आपराधिक किस्म के व्यक्ति दाऊद ने दो लोगों को गाड़ी से रौंद दिया है। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपों की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर अतरौलिया में चार थानों की पुलिस के साथ पीएसी, क्यूआरटी और सीओ को तैनात कर दिया गया है। - चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण।