{"_id":"684c744f8f640b5949070a86","slug":"two-parties-clashed-over-road-dispute-eight-people-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132900-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल
विज्ञापन
मेंहनगर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के खेवसीपुर गांव में शुक्रवार सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पिंकल शुक्रवार सुबह बाजार जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही पांच लोगों ने उसे पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। पिंकल के शोर मचाने पर बीच-बचाव के लिए पहुंचे रविंद्र और आशीष के आते ही मामला और बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलने लगीं। मेंहनगर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर और जिला अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के कुछ लोग गांव की एक युवती और युवक के कोर्ट मैरिज से नाराज थे, जिससे पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी और गाली-गलौज की घटनाएं हो चुकी थीं। वहीं दूसरे पक्ष के घायल अशोक ने आरोप लगाया है कि उन्हें रास्ता संबंधी जमीन विवाद को लेकर घेरकर मारा गया।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम भी दोनों में कहासुनी हुई थी, जिसकी सूचना पर डायल 112 और एक सब-इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया था। दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया गया था, लेकिन इससे पहले सुबह भी मामला फिर तूल पकड़ गया। मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।