Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two parties clashed over drinking water from government hand pump, video viral

Azamgarh News: सरकारी हैंडपंप से पानी पीने पर भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल

Thu, 22 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over drinking water from government hand pump, video viral
सरायमीर। थाना क्षेत्र के लेडुआवर बसालतगंज गांव में बुधवार की सुबह सरकारी हैंडपंप से पानी पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जम कर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

लेडुआवर बसालतगंज गांव में सरकारी हैंडपंप है। इस हैंडपंप से पानी पीने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष से लाठी-डंडा निकाल लिया। गाली-गलौज के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। जम कर लाठी-डंडा चले और दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गाली-गलौज भी देना शुरू कर दिया। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से उग्रसेन यादव (29) व अमरनाथ (58) घायल हो गए। इसके अलावा कुछ और लोगों को भी मामूली चोट आयी है। घटना की जानकारी होने पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed