{"_id":"5ecbfff68ebc3e902a3e14ae","slug":"two-more-contention-zones-increased-now-eight-azamgarh-news-vns5267102191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और कंटेमेंट जोन बढ़ा, अब आठ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और कंटेमेंट जोन बढ़ा, अब आठ हुए
विज्ञापन
आजमगढ। कोरोना संक्रमित नये मरीजों के मिलने के बाद जनपद में दो एक और कंटेमेंट जोन बनाया गया है। मजरा अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम दामा नया कंटेंमेंट जोन बना है। इसकी साथ ही कोरोना पाजीटिव की मौत के बाद अतरौलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर का राजस्व ग्राम परानपुर कन्टेनमेंट जोन होगा। इस तरीके से जनपद में कंटेमेंट जोन की कुल संख्या अब आठ हो गई है।
मेंहनगर में संक्रमित मिला व्यक्ति एक सप्ताह पहले दिल्ली से आया था। ये गांव दामा का रहने वाला 75 वर्षीय बुजुर्ग है। इसे आश्रम पद्धति विद्यालय गौरा मेंहनगर में क्वारंटीन किया गया था। हालत खराब होने पर 19 मई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इसकी रिपोर्ट पाजीटिव आई थी। वहीं, 22 मई को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत अतरौलिया थाना क्षेत्र ते रघुनाथपुर परानपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति भी पाजीटिव आया था। उसके पुत्र का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों 17 मई को अतरौलिया के 100 शैय्या अस्पताल पहुंचे थे और दिल्ली से आए थे।इसलिए दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि रविवार को जनपद में रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर के चमावां को कंटेमेंट जोन बनाया गया था। इससे पहले जहानागंज का नेतपुर, नरेथा कनैला का खुदातपुर और मेंहनाजपुर का जियापुर दक्षिणी कंटेमेंट जोन बना था। यह सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। कान्टैक्ट ट्रेसिंग, रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम-इन्स्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया जाएगा। लक्षण, सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर स्करीनिंग की जाएगी। हाउस टू हाउस सर्विलांस भी किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी। कड़े नियंत्रण लागू किए जाएगे। इन क्षेत्रों के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक वस्तुओं-सेवाओं की आपूर्ति डोर टू डोर होगी।