{"_id":"5a3aa8a04f1c1b97678c2de5","slug":"two-more-alcohol-traders-will-be-seized-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और शराब कारोबारियों की जब्त होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और शराब कारोबारियों की जब्त होगी संपत्ति
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
seize
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दो शराब कारोबारियों की संपत्ति पुलिस जल्द जब्त करेगी। महराजगंज थाना पुलिस की रिपोर्ट पर अनुमति के लिए एसपी ने डीएम के यहां फाइल भेजवाई है।
एसपी अजय कुमार साहनी के निर्देश पर एसओ महराजगंज विवेक यादव ने बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी प्रदीप यादव और इसी थाना क्षेत्र के तुर्क पडऱी गांव निवासी हरिवंश यादव उर्फ हंसा की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया गया है।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक अवैध शराब बेचकर इन तस्करों ने अब तक लाखों की संपत्ति खड़ी की है। इसमें ईंट भट्ठा, आलीशान भवन, खेती और बाजार में भवन बनाने योग्य कई बीघा जमीन, ट्रैक्टर, ट्राली, बाइक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों शराब कारोबारियों ने बहुत कम समय में गलत तरीके से धनी बन गए हैं। दोनों की करीब एक-एक करोड़ से अधिक की संपत्ति शामिल है। इससे पूर्व पुलिस अवैध शराब कारोबारी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुरेंद्र उर्फ मुलायम यादव, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गनिका यादव आदि की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त करा चुकी है
। प्रदीप और हरिवंश के संपत्ति का ब्यौरा जुटाकर अनुमति के लिए फाइल डीएम के यहां भेजी गई है। बता दें कि सात जुलाई को रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई थी।
शराब कारोबारी प्रदीप यादव और हरिवंश उर्फ हंसा यादव की लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त करने के लिए फाइल डीएम के यहां भेजी गई है। अनुमति मिलने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट जाएगी। -अजय कुमार साहनी, एसपी