फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two marriages hanged life in doubt

संदिग्धावस्था में दो विवाहिताओं ने फांसी लगा दी जान

Sun, 14 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two marriages hanged life in doubt
अतरौलिया के बढ़या में महिला के आत्महत्या के बाद लगी भीड़। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया/मेंहनगर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं ने संदिग्धावस्था में फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासिनी 24 वर्षीया आरती गुप्ता पत्नी शिवकुमार गुप्ता रविवार को छत के चुल्ले से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी तब हुई जब दोपहर 12 बजे उसकी सास खाना खाने के लिए बुलाने गई। दरवाजा अंदर से बंद था और पीटने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। खिड़की से देखने पर सास के होश ही उड़ गए। आनन-फानन में सूचना मायके वालों व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतका का एक साल पूर्व विवाह हुआ था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव निवासिनी 23 वर्षीया सोनी देवी पत्नी शैलेंद्र ने शनिवार की रात संदिग्धावस्था में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। देर शाम तक दोनों मामलों में कोई आरोप-प्रत्यारोप सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed