फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two lakh consumers have outstanding electricity bills of Rs 2,134 crore

Azamgarh News: दो लाख उपभोक्ताओं पर 2134 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया

Sat, 22 Nov 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two lakh consumers have outstanding electricity bills of Rs 2,134 crore
आजमगढ़। विद्युत बिल राहत योजना में जिले के 204129 लाख उपभोक्ताओं को 969 करोड़ रुपये की छूट मिलेगी। जिलेके दोनों सर्किल में 204129 उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। इन पर बिजली बिल का 2134 करोड़ रुपये बकाया है। विभाग ने इसकी सूची तैयार कर ली है। उपभोक्ताओं को आगामी एक दिसंबर से पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठाना होगा। जिले के छह वितरण खंडों में विभिन्न भार के करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। समय से बिजली बिल जमा न होने से इनमें से 204129 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर बिजली बिल का 2134 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

इस बकाए में 969 करोड़ रुपये सिर्फ सरचार्ज और लेट पेमेंट हैं। विभाग की तरफ से उपभोक्ताओं की खंडवार और सर्किलवार सूची तैयार कर ली गई है।
एक दिसंबर से तीन चरणों में शुरू हो रहे एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण कराकर यह लेट पेमेंट, सरचार्ज में प्रतिशत छूट के साथ ही मूल बिल में 25 प्रतिशत की छूट का लाभ ले सकते हैं। अधीक्षण अभियंता प्रथम घनश्याम ने बताया कि प्रथम सर्किल के तीनों डिवीजनों में विभिन्न भार के 198000 उपभोक्ताओं पर 1056 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें से 474 करोड़ रुपये सिर्फ सरचार्ज और लेट पेमेंट है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता द्वितीय दिग्विजय सिंह ने बताया कि सर्किल द्वितीय के तीनों वितरण खंडों में 204129 उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का 1078 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें 495 करोड़ रुपये सरचार्ज और लेट पेमेंट का है। उपभोक्ता ओटीएस के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराकर ब्याज और मूल बिल में छूट का लाभ ले सकते हैं। अगर कोई उपभोक्ता एक मुश्त जमा नहीं कर सकता तो वह 500 या 750 रुपये प्रति माह किस्तों में भी भुगतान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की दोनों सर्किल में 204129 उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं। इन पर बिजली बिल का 2134 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें सरचार्ज और लेट पेमेंट का 969 करोड़ है। एक दिसंबर से शुरू हो रहे एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराकर उपभोक्ता ब्याज, लेटपेमेंट में शत प्रतिशत छूट के साथ ही मूल बिल में भी चरणवार छूट का लाभ उठा सकते हैं। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed