फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed, two others injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, दो अन्य घायल

Sat, 05 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two others injured in road accidents
बलरामपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन की जहां मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

अहरौला संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के भोगईचा सुकालीपुरवा गांव निवासी 32 वर्षीय शिव कुमार पुत्र रामचेत निषाद सब्जी बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की भांति शुक्रवार की रात भी वह ठेले से सब्जी बेच कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रेड़हा गांव के पास बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में शिवकुमार के साथ ही बाइक सवार 28 वर्षीय राहुल पुत्र त्रिभुवन भी घायल हुआ। दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां से वे जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। जिला अस्पताल ले जाते समय शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। अमिलो/जहानागंज संवाददाता के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ चट्टी पर शनिवार को दिन में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 40 वर्षीय उमाशंकर पुत्र रामवृक्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के विकास खंड मार्टीनगंज के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सूरज पुत्र बरसातू व आशा पत्नी अतवारू घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज पर भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों हॉयर सेंटर रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed