{"_id":"6345bb4a3b25fb2d644fe494","slug":"two-killed-two-others-injured-in-road-accident-azamgarh-news-vns6784308152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, दो अन्य हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, दो अन्य हुए घायल
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पहली घटना कंधरापुर थाना क्षेत्र के मद्धूपुर गांव के पास सोमवार की देर रात साढ़े नौ बजे हुई। मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी बालचंद यादव (52) साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मवेशी से टकरा कर अनियंत्रित हुई कार उन्हें टक्कर मारती हुई सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच दब कर बालचंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिकअप में बैठा चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिकअप चालक को जिला अस्पताल भेज दिया।
दूसरी घटना सोमवार की देर रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नंदी-भौजी गांव के पास हुई। हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गुलशन राम (19) पुत्र महेंद्र राम निवासी अमौड़ा थाना गंभीर रूप की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा अमन (18) पुत्र मूरत निवासी कंजहित थाना कोतवाली देवगांव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों रात लगभग दो बजे लालगंज का मेला देख कर वापस अमौड़ा लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल अमन को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया।