फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed, three injured in road accident

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in road accident
अहरौला थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर मार्ग पर स्थित चौराखाढ़ गांव के पास शनिवार की रात लगभग आठ बजे तीन बाईकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी दीपांकर (28) पुत्र रामरतन और डब्लू अपनी बाइक से बाजार गए हुए थे। बाजार से रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहे थे। वह जैसे ही चौराखढ़ गांव के पास पहुंचे कि अचानक दो बाईकों से उनकी बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में दीपांकर और दूसरी बाइक पर सवार अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी सुमंत (20) पुत्र प्रयाग राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपांकर के साथ रहे डब्ल्यू (27) पुत्र राजबहादुर और सुमंत के साथ रहे बरईपुर गांव निवासी विकास (24) पुत्र रमेश और जितेंद्र (25) पुत्र टिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दीपांकर दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वहीं सुमंत दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। शनिवार की शाम वह लुधियाना से घर आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed