फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed in accidents Road jam in Azamgarh demonstration driver flees with vehicle one in critical condition

हादसों में दो की मौत: आजमगढ़ में दो घंटे सड़क जाम...प्रदर्शन, वाहन लेकर भागा चालक; एक की हालत गंभीर

Sat, 22 Nov 2025 08:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 08:39 PM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में दो स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोग घायल हो गए थे, जिनमें दो की माैत हो गई। वहीं, तीसरे का इलाज शुरू कर दिया गया था। चक्काजाम कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
Two killed in accidents Road jam in Azamgarh demonstration driver flees with vehicle one in critical condition
चक्काजाम करते लोग और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Road Accident in Azamgarh: जीयनपुर थाना क्षेत्र के चौको खुर्द गांव और कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी-कंधरापुर मार्ग पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। चौको खुर्द में में आक्रोशित ग्रामीणों ने लाटघाट-नरहन मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जीयनपुर थाना क्षेत्र के चौको खुर्द गांव निवासी 65 वर्षीय एक्कम राम सुबह चाय पीने बाजार गए थे। वह सुबह 9:00 बजे चाय पीकर अब अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान बभनौली गांव की तरफ से तेज रफ्तार मैजिक सड़क पर आ रही थी। अनियंत्रित मैजिक ने सड़क पर वृद्ध को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


इससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इधर टक्कर मारने के बाद मैजिक चालक लाटघाट की तरफ भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए। उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करने और शव का पोस्टमार्टम कराकर मुआवजाा देने की मांग को लेकर लाटघाट-नरहन मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पर ग्रामीण एक भी नहीं सुने। ग्रामीण सड़क पर ड्रम आदि लगाकर सड़क जाम किए रहे। करीब 12:15 बजे अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराए। तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेजा।

वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी-कंधरापुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महराजगंज विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात राजनाथ सिंह (50) निवासी ग्राम कम्हेनपुर, थाना कंधरापुर की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार सहकर्मी जितेंद्र प्रजापति घायल हो गए।

परिजनों ने बताया कि राजनाथ सिंह शुक्रवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने साथी जितेंद्र प्रजापति के साथ महराजगंज उपकेंद्र से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों मंदुरी-कंधरापुर के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से दूर जा गिरे।

दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल जितेंद्र प्रजापति को भर्ती कर लिया गया है। मृतक राजनाथ सिंह एक पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थम गई दलों का नारा बुलंद करने की आवाज
मृतक एक्कम का कोई वारिस नहीं है। वह अपने चचेरे भाई हीरा के पास रहकर जीवन यापन करते थे। मृतक किसी भी राजनीतिक सभा में राजनीति का चोला पहनकर जिंदाबाद बोलने का काम किया करता था। पंचायत चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव वह हमेशा चर्चा में रहता था।

मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालक की खोजबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। - जितेंद्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष जीयनपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed