फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two including woman died in road accidents

Azamgarh News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Sat, 12 Aug 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही सड़क पर करते समय कार और बाइक की चपेट में आ गए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

सरायमीर : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रीवा बभनगांवा ग्राम निवासी रामशब्द यादव 56 बृहस्पतिवार की रात संजरपुर बाजार में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में रामशब्द गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की जाती तब तक उसने दम तोड़ दिया। एक कबाड़ी की दुकान पर काम करता था और एक पुत्र का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। उसके भाई रामअवध यादव ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बलरामपुर : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में बृहस्पतिवार की शाम छह बजे स्कार्पियो की चपेट में आकर शारदा देवी 58 गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। वह एक पुत्र की मां थी। वह सठियांव बाजार स्थित अपनी दुकान से पैदल घर जा रही थीं कि हादसे का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed