फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two groups of students fight, video goes viral

Azamgarh News: छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Sat, 21 Dec 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students fight, video goes viral
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर स्थित स्मार्ट बाजार के सामने कोचिंग से निकले छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर समझौता कराया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मेंं दो छात्रों के गुट नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो शहर कोतवाली के रैदाेपुर मोहल्ले का बताया जा रहा है। वीडियो में छात्र आपस में गाली-गलौज कर रहे हैं। वहीं एक युवक बेल्ट निकालकर एक युवक की पिटाई करता नजर आ रहा है। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक युवक वहां से निकल चुके थे। बताया जा रहा कि एक गुट कक्षा 11वीं का है तो दूसरा गुट कक्षा 12वीं का था। सीनियर ने किसी कार्य को करने के लिए जूनियर से कहा जिससे वह नाराज हो गए और सीनियर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट की घटना हुई। मामला संज्ञान में आते ही दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया था। दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया। किसी प्रकार की कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed