Azamgarh: पीएम-सीएम पर टिप्पणी के बाद दो पक्षों मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
आजमगढ़ के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज युवक ने पीएम व सीएम पर टिप्पणी की। इसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवक ने असलहा निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विस्तार
आजमगढ़ के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज युवक ने पीएम व सीएम पर टिप्पणी की। इसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवक ने असलहा निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुरानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बिजली की कटौती रोज से कुछ ज्यादा हुई। रात लगभग 10 बजे मुहल्ले के डॉ. बनर्जी गली के पास राकेश कुमार उर्फ छेदी एक पान की गुमटी पर खड़े थे। इसी दौरान मुहल्ले का मो. आरिफ भी पहुंच गया और बिजली कटौती को लेकर सीएम व पीएम पर टिप्पणी की। इसका छेदी ने विरोध किया।
स्थानीय लोगों ने शांत कराया मामला
इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। पूरी घटना को कोई व्यक्ति मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहा था। कुछ ही देर में छेदी के परिवार के लोग आ गए तो आरिफ ने तमंचा निकाल लिया और लहराते हुए धमकी देने लगा। किसी तरह हस्तक्षेप कर लोगों ने रात में मामला शांत कराया।
झाड़-फूंक के विवाद में मारपीट, दो घायल
बलरामपुर कोतवाली के पहाड़पुर मुहल्ले में सोमवार सुबह झाड़फूंक के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में सोनू कुमार (38), सुमित कुमार (35) घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।