फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two died in an accident while returning from a wedding procession

Azamgarh News: बरात से लौटते समय हादसे में दो की मौत

Wed, 14 May 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two died in an accident while returning from a wedding procession
पवई। थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर बाजार में बुधवार तड़के करीब चार बजे एक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। किसी वाहन ने बाइक सवार सौरभ राजभर (17) और इशू राजभर (15) को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर गांव निवासी सौरभ राजभर (17) पुत्र सुनील राजभर अपने दोस्त अंबेडकरनगर जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी इशू (15) पुत्र अखिलेश राजभर के साथ सुल्तानपुर के अखंडनगर से बरात में शामिल होने गए थे। वह बरात कर सुबह करीब चार बजे घर लौट रहे थे। पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर बाजार में पहुंचे ही थे कि किसी वाहन ने धक्का मार दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौरभ तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि इशू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर से परिजनों में मातम छा गया। पीड़ित परिवार ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवसागर यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed