फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two die by drowning in Pokhari on Chhath festival

छठ पर्व पर पोखरी में डूब कर दो की मौत

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two die by drowning in Pokhari on Chhath festival
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छठ पर्व पर पोखरे में नहाने के दौरान डूब जाने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने एक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि वहीं दूसरे का शव पिता के अनुरोध पर पंचनामा के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जहानागंज: थाना क्षेत्र के सेमरौल गांव स्थित पोखरे पर बृहस्पतिवार की सुबह छठ पूजा के तहत उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के लिए व्रती महिलाओं के साथ ही काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। इसी दौरान गांव निवासी 20 वर्षीय रविंद्र सरोज पुत्र जनार्दन भी पोखरे पर पहुंचा था। सुबह पांच बजे के लगभग वह पोखरे पर नहाने लगा। नहाने के दौरान वह पोखरे में डूब गया। उस समय किसी ने इसका ध्यान नहीं दिया। लगभग तीन घंटे बाद रविंद्र का शव पोखरे में उतराया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह भाईयों में सबसे छोटा था। ठेकमा: बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में भी छठ पूजा के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह गांव के तीन युवक पोखरे में नहाने लगे। इसी दौरान गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल सरोज पुत्र महेंद्र सरोज गहराई में चला गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद ग्रामीण राहुल को बाहर निकाले लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed