{"_id":"5e346c8f8ebc3e4b1b5cd174","slug":"two-death-seven-injured-in-road-accidents-in-azamgarh-azamgarh-news-vns5081637138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, सात अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, सात अन्य घायल
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशव जंगल के सामने सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं सात घायल हुए हैं। पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सिधारी, मुबारकपुर, सरायमीर थाना क्षेत्रों में दुर्घटनाएं हुई है।
पहली घटना मुबारकपुर के खुजिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर रात हुई। मेंहनगर के पलिया सोफीगंज गांव का 45 वर्षीय जगजीवन पुत्र दीपचंद बृहस्पतिवार को भगवानपुर गांव अपने मौसी के घर आया था। यहां से वह अपनी मौसी 60 वर्षीया लालती देवी पत्नी त्रिभुवन को बाइक पर बैठा कर मेंहनगर जा रहा था। इसी दौरान खुजिया मोड़ पर पीछे से आ रही चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जगजीवन व लालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात लालती देवी की मौत हो गई। लालती देवी परिवार के साथ दिल्ली में रहती थी। 10 दिनों पहले ही वो आई थी।
बलरामपुर संवाददाता के अनुसार दूसरी घटना सिधारी के जमालपुर गांव के पास देर रात हुई। रानी की सराय के मोलनापुर माफी गांव निवासी 32 वर्षीय सुनील यादव पुत्र लालजीत बृहस्पतिवार को शादी में शामिल होने के लिए अपने आटो से दो बेटियों श्रेया व सृष्टि को लेकर गया था। रात साढ़े ग्यारह बजे वह वापस लौट रहा था कि एक कार से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दोनो बेटियां घायल हो गयी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में शुक्रवार की सुबह चार पहिया की चपेट में आकर बाइक सवार श्यामफेर और पत्नी शीला देवी घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार निजामाबाद के फरिहां बाजार में शुक्रवार की सुबह बाइक व चार पहिया की टक्कर में बाइक सवार 18 वर्षीय साहिल पुत्र रामनरायन व 65 वर्षीया सोमारी पत्नी स्व. श्रीराम गंभीर रुप से घायल हो गये।