फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two dead bodies found from Tamsa river in azamgarh police identified one

Azamgarh: तमसा नदी में उतराते मिले दो शव, एक की पहचान, दूसरे की शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

Sat, 25 Feb 2023 03:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 03:03 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को तमसा नदी में दो अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद किए। जिसमें एक की पहचान हो गई तो वहीं दूसरे की शिनाख्त की कवायद में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
Two dead bodies found from Tamsa river in azamgarh police identified one
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को तमसा नदी में दो अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद किए। जिसमें एक की पहचान हो गई तो वहीं दूसरे की शिनाख्त की कवायद में पुलिस जुटी है। एएसपी सिटी डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन


नीबी खुर्द गांव के ग्रामीण शनिवार सुबह नदी किनारे गए तो एक शव नदी में उतराया देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। मुबारकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकाल कर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। घंटों प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 40-45 साल आंकी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ ही देर बाद मुबारकपुर के ही सोनावर गांव के ग्रामीणों ने नदी में एक बालक का शव उतराया हुआ देखा। नदी में दूसरा शव मिलने की जानकारी होते ही मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकलवाया गया तो उसकी पहचान बिंद मठिया गांव निवासी किशन गिरी (8) पुत्र महेंद्र गिरी के रूप में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से लापता था बालक

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गई। मां ने बताया कि किशन 23 फरवरी को दिन में 12 बजे घर से निकला था और तब से लापता था। अपने स्तर से खोजबीन के बाद उसने मुबारकपुर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशन चार बहनों का इकलौता भाई था। पिता रोजी-रोटी के लिए गुजरात रहता है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी डॉग स्कवायड व फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए।

श्मशान घाट के पास मिली महिला की सिर कटी लाश

आजमगढ़ के पलिया गांव से गुजरे कुंवर नदी के तट पर बने श्मशान घाट के पास एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी मच गई। उम्र 30 साल के आसपास है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है। जिले में सिर कटी लाश मिलने की बीते छह माह में यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र में युवती की सिर कटी लाश कुएं से बरामद की गई थीष करीब एक हफ्ते बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सिर मिलने की बाद उसकी शिनाख्त हो सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed