फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two cyber criminals caught by account money

खाते से पैसा उड़ाने वाले दो साइबर अपराधी धराएं

Sat, 19 Sep 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two cyber criminals caught by account money
आजमगढ़। लोगों के खाते से पैसा उड़ाने वाले दो साइबर अपराधियों को शुक्रवार की रात को सिधारी थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तारी किया। यह गिरफ्तारी हरवंशपुर तिराहे के पास से हुई।
विज्ञापन

सिधारी थाने पर बिहरोजपुर गांव निवासी सुजीत यादव समेत कई लोगों ने खाते से आधार कार्ड के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा पैसा उड़ा देने की शिकायत की गई। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। घटना के अनावरण में लगी पुलिस टीम ने जब साक्ष्य विकसित करना शुरू किया तो पता चला कि यह अपराध बायोमेट्रिक क्लोनिंग के जरिये किया जा रहा है।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान राकेश कुमार निवासी खुरासो थाना कोतवाली फूलपुर व आदित्य निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी का नाम प्रकाश में आया। इन दोनों को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात डेढ़ बजे हरवंशपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के नाम पर गांव में जाते है और उसका लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से आधार कार्ड व अन्य डिटेल लेकर अंगुठे की छाप ले लेते है। इसी का प्रयोग कर आधार लिंक खातों से पैसा उड़ा देते है। इनके पास से पुलिस ने आयुष्मान योजना के दस फार्म, बटर पेपर, बने हुए क्लोन फिंगर प्रिंट, रबर के टुकड़े, थंब इंप्रेशन मशीन आदि बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed