फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two cyber criminals arrested for blowing 2.25 lakh from account

खाते से 2.25 लाख उड़ाने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two cyber criminals arrested for blowing 2.25 lakh from account
रानी की सराय। साइबर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति खाते से 2.25 लाख उड़ाने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का संबधित धाराओं में चालान करा दिया गया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि 24 मई को थाने पर मनोज मौर्य ने तहरीर दिया कि उसके यूबीआई खाते से बिना मेरी जानकारी से अज्ञात साइबर अपराधी ने 2.25 लाख रुपये निकाल लिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान दो अभियुक्तों रोहित मौर्य व अजय मौर्य निवासी मुस्तफाबाद का नाम प्रकाश में आया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने 80 हजार कीमत की मोबाइल बरामद किया। इसके साथ ही अभियुक्तों के खातें में पड़ा दो लाख रुपये फ्रीज कराया गया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह धोखे से दूसरो के मोबाइल से ओटीपी प्राप्त कर फर्जी मोबाइल नंबर से बने मोबीक्वीक वायलेट की आईडी से पैसा अजय मौर्या के खाते में ट्रांसफर कर देता था। जहां से पैसा निकाल लिया जाता था। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed