फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two criminals, each carrying a reward of 25,000 and 50,000, arrested

Azamgarh News: 25 और 50 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two criminals, each carrying a reward of 25,000 and 50,000, arrested
फूलपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए इनामी आरोपी। स्रोत - पुलिस - फोटो : Archive
गोवध समेत विभिन्न मामलों में वांछित अंतरजनपदीय गिरोह के दो इनामी बदमाशों को फूलपुर पुलिस और विशेष अपराध नियंत्रण टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में अहरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव निवासी सलमान (37) और सज्जाद (51) शामिल हैं। सलमान पर 25 हजार रुपये और सज्जाद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सलमान के खिलाफ 36 और सज्जाद के खिलाफ 11 प्राथमिकी दर्ज हैं।
सीओ फूलपुर भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि पांच जून 2026 को जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर फूलपुर थाने में सलमान समेत चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मामले की विवेचना पवई थाने के प्रभारी निरीक्षक कर रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर सतुवहिया पुलिया से कुछ पहले दोनों को सुबह 11.35 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी गोवध से जुड़े मामलों के अलावा एनडीपीएस एक्ट, अवैध शस्त्र और अन्य आपराधिक मामलों में भी नामजद रहे हैं। सलमान के खिलाफ आजमगढ़ के साथ अंबेडकरनगर, मऊ, जौनपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़ और अयोध्या समेत कई जिलों में मामले दर्ज हैं।

वहीं, सज्जाद के खिलाफ आजमगढ़ के अलावा गोंडा और देवरिया में भी प्राथमिकी दर्ज हैं। सीओ फूलपुर भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed