फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   two cleaners suspended

Azamgarh News: दो सफाईकर्मी निलंबित

Sun, 02 Apr 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
two cleaners suspended
पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के मामले में दो विकास खंड के दो सफाई कर्मियों को जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें संबंधित ब्लाक मुख्यालय से संबद्घ कर दिया है।
विज्ञापन

विकास खंड अजमतगढ़ के शाहपुर नेवादा में ग्राम प्रधान द्वारा 27 मार्च को ग्राम पंचायत भवन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मौके पर पंचायत भवन के सामने कूड़े का ढेर मिला। जिससे यह साफ हो गया कि सफाईकर्मी निर्मला देवी द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की जाती है। उनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर उन्हें दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं विकास खंड ठेकमा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने सूचना दी कि ग्राम पंचायत खम्हौली में तैनात सिराज अहमद सफाई कर्मी पर पेरोल पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर वेतन आहरित किया जा रहा है। जिसकी जांच पवन कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी से कराई गई। जांच में सामने आया कि खम्हौली में तैनात सिराज अहमद सफाई कर्मी कभी ग्राम पंचायत में सफाई करने के लिए नहीं आया। उसके द्वारा कभी भी ग्राम पंचायत में साफ सफाई का कार्य नहीं किया जाता है। उनके द्वारा फर्जी पेरोल बनाकर वेतन भी आहरित किया जाता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से सिराज अहमद सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed