फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two class IV workers died during the election

दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचरियों की हुई चुनाव की दौरान मौत

Sat, 22 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Two class IV workers died during the election
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लगभग 36000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस ड्यूटी के दौरान काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हुए। हालांकि कोरोना से कई संक्रमित कर्मचारियों की मौत हुई लेकिन चुनाव ड्यूटी के बाद उनका निधन हुआ है। सिर्फ दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऐसे थे जिनकी चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हुई। इनके लिए 15-15 लाख मुआवजे की संस्तुति जिला प्रशासन की ओर से की गई है।
विज्ञापन

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ने कोरोना के संक्रमण को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए हजारों संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया गया था। चुनाव प्रशिक्षण के दौरान ही काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हो गए। यहां तक की अधिकारियों में सीडीओ, डीडीओ और पीडी भी इस दौरान संक्रमित होकर होम आइसोलेशन में पहुंच गए। 19 अप्रैल केे संपन्न हुई मतदान की प्रक्रिया के बाद काफी संख्या में कर्मचारी संक्रमित हो गए। इनमें से कई कर्मचारियों और शिक्षकों की उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। शासन की ओर से जब चुनाव के दौरान संक्रमितों की सूची मांगी गई तो जिला प्रशासन की ओर से मात्र दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मौत को ही चुनाव के दौरान हुआ माना गया। इन कर्मचारियों को मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए शासन को संस्तुति कर दी गई है। जबकि समाज कल्याण विभाग द्वारा पांच, होमगार्ड दो, जिला पंचायत राज विभाग के दो और नगर निकायों के दो कर्मचारियों की मौत होने की सूचना उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें सिर्फ नगर पालिका आजमगढ़ के सफाई कर्मी विरेंद्र और नगर पंचायत सरायमीर के सफाई कर्मी राजन अस्थाना की चुनाव के दौरान मौत हुई पाई गई।
विज्ञापन

00000000000000000000000000
सिर्फ कर्मचारी ही चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत हुए थी। इनकी सामान्य मौत हुई थी। इसमें नगर पालिका आजमगढ़ के विरेंद्र की अतरौलिया में मतपेटी जमा करते समय हार्ट अटैक से हुई थी। जबकि सरायमीर के सफाईकर्मी राजन अस्थाना की मौत घर जाते समय मार्ग दुर्घटना में मौत हुई थी। दोनों को 15-15 लाख रुपये मुआवजा देने के लिए शासन से संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालजी दुबे, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed