{"_id":"668c1e4081eb558e72028c17","slug":"two-children-drowned-minor-in-azamgarh-family-started-searching-for-them-clothes-lying-on-ground-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में डूबे दो बच्चे: घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की तलाश, जमीन पर पड़े थे कपड़े; खोजबीन के बाद उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में डूबे दो बच्चे: घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की तलाश, जमीन पर पड़े थे कपड़े; खोजबीन के बाद उड़े होश
Mon, 08 Jul 2024 10:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:44 PM IST
सार
Azamgarh News: माइनर में डूबकर दो बच्चों की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन काफी देर से उनकी खोजबीन कर रहे थे। माइनर के पास कपड़ा देखकर संदेह हुआ तो पानी में तलाश शुरू की। दोनों की लाश देखकर सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
ओम और प्रांजल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव के दो बच्चे सोमवार को गांव स्थित माइनर में नहाने के दौरान डूब गए। गांव के लोगों ने माइनर के किनारे कपड़े देखे। शक के आधार पर पानी के जब माइनर में बच्चों की तलाश शुरू की तो दोनों पानी के अंदर मिले।
विज्ञापन
गांव के ओम सिंह (9) व प्रांजल यादव (7) सोमवार दोपहर घर से नहाने के लिए निकले थे तो फिर शाम तक वापस नहीं आए। परिवार के लोग उनकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान लोगों ने बच्चों के कपड़े माइनर के किनारे पड़े पाया।
विज्ञापन
शक के आधार पर माइनर में दोनों लोगों की तलाश शुरू हुई तो पानी में डूबे मिले। परिजन दोनों बच्चों को इलाज के लिए फुलेश स्थित हास्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृत दोनों बच्चों के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ओम सिंह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। पिता परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में रहते हैं। वहीं प्रांजल दो भाइयों में सबसे छोटा था जो दो दिन पूर्व गर्मी की छुट्टी बिताकर अपने ननिहाल शेरजहांपुर से घर आया था। दोनों बच्चे आपस में दोस्त थे।
सूचना पर तहसीलदार मार्टीनगंज राजू कुमार, दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, फुलेश स्थित हॉस्पिटल पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। मौके पर हल्का लेखपाल वरुण कुमार भी मौजूद रहे। परिवार के लोग बच्चों का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे।