फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two cattle smugglers who attacked the police team arrested

Azamgarh News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो गोतस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers who attacked the police team arrested
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित मौनी बाबा कुटिया के पास 11 अगस्त की रात में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला करने वाले दो गोतस्कर को पुलिस ने ओहनी, बैरमपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित मौनी बाबा कुटिया के पास 11 व 12 अगस्त की रात गो-तस्कर द्वारा गाय व साड़ लादने का प्रयास किया जा रहा था। तभी गश्त में लगे पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। तभी पुलिस को देख पिकअप पर सवार व्यक्तियों द्वारा ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस शनिवार की भोर ओहनी, बैरमपुर की तरफ से एक चार पहिया वाहन आती दिखाई दी, जिसको रोकने का इशारा किया तो वाहन सवार पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पिकअप चालक राशिद निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला व खलासी सीट पर बैठे समीर निवासी बैरीडीहा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed