फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   two car burnt in fire at azamgarh latest news update

धू- धू कर जल गईं दो कारें: आधी रात के बाद अचानक दो कार में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हो गईं खाक

Sat, 18 Jan 2025 03:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Jan 2025 03:38 PM IST
सार

Azamgarh Latest News: आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मऊ रोड पर एक दुकान के सामने रखी दो कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दोनों कार जलकर राख हो गईं। इस दौरान सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
two car burnt in fire at azamgarh latest news update
घटनास्थल पर जलती दोनों कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में शनिवार रात करीब दो बजे सिधारी थाना क्षेत्र के मऊ रोड पर स्थित मंदाकिनी सेनेटरी के सामने खड़ी दो कारों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दोनों कार धू- धू कर जलने लगीं। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दोनों कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार मऊ रोड सिधारी निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा की मंदाकिनी सैनिटरी नाम से दुकान है। उनकी दुकान के सामने किरायेदार जहानागंज निवासी शिवप्रसाद की हुंडई एक्सेंट कार और एक आर्टिका कार खड़ी थी।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 2 बजे अचानक दोनों कारों में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर धर्मेंद्र कुमार शर्मा हैरान रह गए। उन्होंने सूचना किरायेदार शिवप्रसाद को दी। इसके बाद डायल 112 और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

करीब 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग की लपटें इतनी तेज हो चुकी थीं कि दोनों कार धू- धू कर जल गईं। साथ ही आग ने आसपास के क्षेत्र को भी अपने आगोश में ले लिया। सेनेटरी की दुकान तक आग पहुंच गई। इस दौरान मौके पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया। 

उधर, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दोनों कार पूरी तरह से जल चुकी थी। दुकान मालिक धर्मेंद्र कुमार शर्मा और किरायेदार शिव प्रसाद ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed