फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two candidates clashed with husband, police beaten out

दो प्रत्याशी पति भिड़े, पुलिस ने पीट कर किया बाहर

Sun, 02 May 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two candidates clashed with husband, police beaten out
मेजवां। फूलपुर ब्लाक क्षेत्र में पंचायत चुनाव मतगणना स्थल पर महाप्रधान पद के दो प्रत्याशियों के पतियों के बीच मतपत्र को लेकर नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाठियां पटककर दोनों को मतगणना केंद्र के बाहर कर दिया।
विज्ञापन

फूलपुर ब्लाक क्षेत्र में मतगणना फरहान कान्वेंट पब्लिक स्कूल परिसर में कराई जा रही है। महाप्रधान सीट माहुल से चुनाव लड़ रही दो महिला प्रत्याशियों के पति राजकुमार व नागेंद्र यादव एक मतपत्र को लेकर आपस में भिड़ गए। एक मतपत्र को निरस्त करने की मांग कर रहा था तो दूसरा उसे सही बता रहा था। इसी बात को लेकर दोनों प्रत्याशियों के पतियों में मतगणना टेबल के पास ही नोकझोंक होने लगी। स्थिति यह हो गई कि मतगणना का कार्य ही प्रभावित होने लगा। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स संबंधित टेबल पर पहुंची तो मौके पर मौजूद अन्य प्रत्याशियों के एजेंटों ने दोनों को बाहर करने की मांग करनी शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनो वाद विवाद कर रहे थे। जिस पर पुलिस टीम दोनों कों कमरे से खींच कर बाहर लायी और लाठियों से जम कर पिटाई करने के बाद मतगणना स्थल से बाहर कर दिया। इसके बाद जाकर सुचारू रूप से मतगणना का कार्य आगे बढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed