फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two brides ran away after a few hours of marriage, leaving the grooms behind.

Azamgarh: शादी के चंद घंटे बाद दूल्हों को छोड़ फरार हुई दो दुल्हनें, हरियाणा से बुलाकर लिए थे सात फेरे

Sun, 10 Sep 2023 02:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2023 02:50 PM IST
सार

शादी के कुछ घंटों बाद ही दो दूल्हे को लूट कर दो दुल्हनें फरार हो गईं। आजमगढ़ जिले के अहरौला-तहबपुर क्षेत्र बार्डर पर हुई घटना से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों दूल्हे हरियाणा से शादी करने के लिए आजमगढ़ आए थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Two brides ran away after a few hours of marriage, leaving the grooms behind.
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के कुछ घंटों बाद ही दो दूल्हे को लूट कर दो दुल्हनें फरार हो गईं। आजमगढ़ जिले के अहरौला-तहबपुर क्षेत्र बार्डर पर हुई घटना से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों दूल्हे हरियाणा से शादी करने के लिए आजमगढ़ आए थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन


हरियाणा के भिवाड़ी के रहने वाले रामअवतार और जतिन की एक बिचौलिया से आजमगढ़ में शादी तय हुई थी। इसके एवज में युवतियों के परिवार वालों को कुछ रकम भी देनी थी। दोनों युवक अपने कुछ परिचितों को लेकर तय रकम के साथ शुक्रवार को निजामाबाद स्थित शीतला देवी धाम मंदिर आए। धूमधाम से दोनों का विवाह हुआ।
विज्ञापन


विदाई की तैयारी हुई तो दुल्हनों ने पहले घर से होकर आने की बात कही। जिस पर एक आटो से दोनों दूल्हों के साथ दुल्हनें घर के लिए रवाना हो गईं। खादारामपुर गांव के पास बाइक सवार कुछ युवकों ने आटो रोकवा कर दोनों दूल्हों के पास मौजूद करीब 60 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल लूट लिए। इसी दौरान दुल्हनें भी उतरीं और बाइकों पर सवार होकर सभी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हनें शादी में मिले सारे जेवरात भी ले गईं। आसपास के लोगों से मोबाइल फोन लेकर दूल्हों ने लोगों को सूचना दी। पहले तो अहरौला और तहबरपुर की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जब सीमा विवाद निबटा तो अहरौला पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed