फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested, including the miscreant injured in police encounter

Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश समेत दो गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including the miscreant injured in police encounter
शहर कोतवाली क्षेत्र के बागलखराव पुलिया के पास बृहस्पतिवार को तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं दूसरे को भी पुलिस ने दबोच लिया। उक्त बदमाश तीन जुलाई को रोडवेज के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से करीब सात लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। उनके कब्जे से लूट के पौने दो लाख रुपये, दो तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामसेवक रेडियन्ट कैश मैनेजमेंट सर्विस लि. गोरखपुर में कलेक्शन का काम करते हैं। तीन जुलाई को कई स्थानों से कैश कलेक्शन करते हुए कुल 7.11,011 रुपये इकट्ठा किए। जैसे ही वी मार्ट से बाहर निकले कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल सटाकर पैसे से भरा बैग झपटा और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही थी। इसे लिए चार टीमें जांच में लगी थीं। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजकुमार सिंह व स्वाट प्रभारी द्वितीय संजय सिंह को सूचना मिली कि लूट में शामिल दो बदमाश बाइक से बाग लखरांव की तरफ आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद बाइक सवार आए तो उन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक मोड़ते समय सड़क पर फिसल गई। वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने उसे और भाग रहे उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठिया गांव निवासी दिनेश राम उर्फ कल्लू व दूसरे बदमाश महादेव पारा गांव निवासी राजन राम के रूप में की गई। गोली दिनेश राम को लगी है। राजन के विरुद्ध कुल नौ मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त राजन ने बताया कि तीन जुलाई को हुई लूट में सात लाख 11 हजार लूटे गए थे। वारदात में कुल आठ लोग शामिल थे। भूमिका के अनुसार रुपयों का बंटवारा किया गया था, जिसमें राजन को एक लाख पांच हजार और दिनेश को 60 हजार रुपये हिस्से के मिले थे। शेष रकम फरार अभियुक्तों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed