फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested including prize money of 25 thousand in police encounter, shot in leg, hospitalized

Azamgarh Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Thu, 23 Feb 2023 11:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Feb 2023 11:33 AM IST
सार

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे शहर कोतवाली के बैठौली पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान अकील और शकील के रूप में की गई है। अकील 25000 रुपये का इनामी बदमाश है वह देवगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन
Two arrested including prize money of 25 thousand in police encounter, shot in leg, hospitalized
Azamgarh Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया समेत दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में नगर से सटे बैठौली पुलिया के पास गुरुवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामियां अकील सहित शकील लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे शहर कोतवाली के बैठौली पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान अकील और शकील के रूप में की गई है। अकील 25000 रुपये का इनामी बदमाश है वह देवगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि शकील जीयनपुर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। यह दोनों बदमाश मुबारकपुर थाने में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed