{"_id":"6abc01f8de172fb276094cca","slug":"two-arrested-for-obtaining-recognition-for-a-madrasa-using-forged-documents-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-157995-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कूटरचित अभिलेखों से मदरसे की मान्यता लेने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कूटरचित अभिलेखों से मदरसे की मान्यता लेने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कूटरचित अभिलेखों से मान्यता लेने के गिरफ्तार आरोपी। स्रोत-पुलिस
फर्जी अभिलेखों के आधार पर मदरसा जामिया नूरुल उलूम, मुबारकपुर की स्थायी मान्यता लेने के मामले में मुबारकपुर पुलिस ने मोहम्मद हामिद (54) और मोहम्मद आबिद (47) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को देवकली तारन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी और षड्यंत्र समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कनिष्ठ/पोर्टल सहायक आमिर हुसैन ने 28 अगस्त को मदरसा जामिया नूरुल उलूम की मान्यता से संबंधित प्रकरण में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान सामने आया कि मदरसे की स्थायी मान्यता के लिए वर्ष 1998 में प्रस्तुत किए गए अभिलेखों में भूमि संबंधी दानपत्र कूटरचित पाया गया। जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि उक्त अभिलेख के आधार पर मदरसे को आलिया स्तर की स्थायी मान्यता प्राप्त हुई थी।
बाद में मदरसे को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई। प्रकरण में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से मान्यता निलंबित करने के साथ संबंधित प्रबंध समिति और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे।
प्राप्त अभिलेखों और जांच के आधार पर मुबारकपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर देवकली तारन मोड़ के पास घेराबंदी की थी।
मौके से वांछित मोहम्मद हामिद और मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मुहल्ला बरईपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।