फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused wanted in molestation incidents arrested

छेड़खानी की घटनाओं में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two accused wanted in molestation incidents arrested
मुबारकपुर थाना क्षेत्र मे महिलाओं के होने वाले अपराध की घटना पर रोक लगाने के तहत की गई कार्रवाई में शुक्रवार को पुलिस ने छेड़खानी की अलग अलग घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। पहली घटना 25 मई को हुई। वादी के अनुसार 25 की रात उसकी पुत्री अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दिनेश सरोज पुत्र अवधेश उसके घर में घुस कर सो रही पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को शुक्रवार की सुबह गुजरपार पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी घटना में वादी ने बताया कि उसकी पुत्री को गांव का ही ओसामा पुत्र नूरआलम अक्सर ही परेशान व छेड़खानी करता रहता है। जिसकी शिकायत उसके परिजनो से करने पर वे लोग गालियां देने के साथ ही मारपीट पर आमादा हो गए। 24 मई की रात पुत्री घर पर सो रही थी कि ओसामा घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी ओसमा को रोडवेज मुबारकपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने छेड़खानी के दो मामलों में वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफला पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed