फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused injured in encounter in child murder case

Encounter in Azamgarh: सात साल के बच्चे की हत्याकर शव बोरे में डालकर गेट पर लटकाया, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

Thu, 25 Sep 2025 10:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Sep 2025 10:30 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू और संदीप निगम को इटौरा के पास मुठभेड़ में पकड़ लिया, जिसमें शैलेन्द्र के दोनों पैर और संदीप के एक पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Two accused injured in encounter in child murder case
मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में हाइडिल चौराहे के समीप एक दिन पूर्व लापता सात वर्षीय बालक शाजेब अली का शव उसके घर के बगल में लगे गेट पर तार में बोरे में लटका मिला। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू और संदीप निगम को इटौरा के पास मुठभेड़ में पकड़ लिया, जिसमें शैलेन्द्र के दोनों पैर और संदीप के एक पैर में गोली लगी। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी मुकर्रम अली का पुत्र शाजेब अली बुधवार की शाम घर से निकला था और लापता हो गया था। परिजनों ने रात करीब सात बजे इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस द्वारा जांच के बाद बालक के शव की यह भयानक स्थिति सामने आई। परिजनों ने पड़ोसी शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि आरोपी शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू और उसका भाई संदीप निगम इटौरा के समीप डेंटल कॉलेज पास मौजूद हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह भागते फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू के पैर में दो गोली लगीं और संदीप के पैर में एक गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed