फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused arrested with two stolen Boleros

चोरी की दो बोलेरो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with two stolen Boleros
आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की दो बेलेरो के साथ दो अभियुक्तों को धर दबोचने में सफलता पाई। दोनों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। दोनों अभियुक्त चोरी की बोलेरो को बेचने की फिराक में निकले थे और मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

वांछितों की तलाश में सरायमीर थाना पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। संजरपुर बाजार में स्वाट टीम भी पहुंच गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक गैंग जो चोरी की गाड़ी से रात में चक्रमण कर मवेशी चोरी करते है वे चोरी की गाड़ी बेचने के लिए खंडवारी नहर पुलिया के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई। एक बोलेरो में तीन लोग बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम धीरे-धीरे घेराबंदी करते हुए जब मौके पर पहुंची तो चालक की सीट पर बैठा युवक अंधेरे का लाभ उठाते हुए झाड़ियों के बीच से फरार हो गया। वहीं गाड़ी में बैठे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम शाकिब पुत्र स्व. सफीउल्लाह निवास मानीकला थाना खेतासराय जिला जौनपुर बताया। उसके पास से पुलिस ने एक अदद तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। वहीं दूसरे ने अपना नाम मंगरू साहनी पुत्र घुरही निवास मित्रसेनपुर थाना रानी की सराय बताया। उसके पास से भी एक तमंचा व कारतूस मिला। फरार हुए व्यक्ति का नाम दोनों ने नियाज पुत्र खालिक निवासी घम्मौर थाना खुटहन जिला जौनपुर बताया। पकड़े गए युवकों में शामिल साकिब ने यह भी बताया कि बरामद बोलेरो चोरी की है और इससे वे मवेशी चोरी का काम करते थे। वर्तमान में यह बोलेरो पुलिस की नजर में आ चुकी थी, जिसके चलते वे इसे बेचने की जुगत में लगे थे। वहीं दूसरा पकड़ा गया युवक मंगरू बोलेरो खरीदने आया था। वह भी दूसरे बोलेरो से आया था जो नहर के दूसरे तरफ खड़ा था। पुलिस ने दोनों बोलेरों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed